ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

रा लो ज पा की समीक्षात्मक बैठक में जिला अध्यक्ष का सम्मान

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

कल्याणपुर प्रखंड व्यापार मंडल सभागार परिसर में शुक्रवार को स्व० रामचंद्र पासवान के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए नव मनोनीत जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोजपा विनय कुमार चौधरी, पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुखिया रविशंकर सिंह नीरज भारद्वाज उमाशंकर मिश्र रीना सहनी रीता पासवान आदि को मिथिला की परंपरा से पाग चादर माला देकर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों से आए पंचायत अध्यक्ष ने अपनी अपनी समस्याओं से जिला अध्यक्ष सहित जिला के पदाधिकारियों को अवगत कराया। नवाबगंज के डॉक्टर रामनरेश ठाकुर कौशल किशोर पांडे विजय कुमार राजू पासवान अजीत कुमार सुरेश राय अशोक मिश्रा आनंद राम मनिरंजन शर्मा आदि ने अपने-अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रखंड के मतदान केंद्रों पर आप सभी उपस्थित समर्पित कार्यकर्ता 10 युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कल्याणपुर प्रखंड के उपस्थित कार्यकर्ता का इतिहास प्रदेश कार्यालय से लेकर केंद्रीय कार्यालय काफी सराहनीय रहा है और रहेगा। मंचासीन पदाधिकारियों में जीवछ पासवान बंटी जसवाल राजेश झा ऋषि सिंह टूटू शर्मा, विमलेश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष ने किया।

Related posts

शोक सभा आयोजित

ETV News 24

रेल यूनियन के नेता की हुई निधन, रेलकर्मी  ने दी श्रद्धांजलि

ETV News 24

कल्याणपुर प्रखंड के कुढ़वा पंचायत के वार्ड 10 कोठियां टोला में रविवार की देर रात एल्बेस्टर व झोपड़ी नुमा घर में आग लग गई

ETV News 24

Leave a Comment