ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

काश्मीर का वर्तमान” विषयक संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्र सेवा दल के अख्तियारपुर कार्यालय सभा भवन में किया गया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर :राष्ट्र सेवा दल एवं असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में “काश्मीर का वर्तमान” विषयक संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्र सेवा दल के अख्तियारपुर कार्यालय सभा भवन में किया गया।
मुख्य वक्ता राष्ट्र सेवा दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश खैरनार नें आज के समसामयिक विषय पर कहा कि काश्मीर की समस्या आजादी के वक्त से हीं यथावत बनी है। राजनीतिक धुर्वीकरण और वोट को प्रभावित करने के लिये हीं यहाँ की समस्याओं का सम्प्रदायीकरण किया जाता रहा है। देश की मुख्यधारा में युवाओं को शामिल न कराकर तथा सभी तरह के सरकारी शैक्षिक संस्थानों को ध्वस्त कर भटकाव की स्थिति बनाई गई है। संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्र सेवा दल, समस्तीपुर के जिला कार्याध्यक्ष रविन्द्र पासवान नें किया। विषय प्रवेश कराते हुये राष्ट्र सेवा दल, बिहार के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार नें कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर अपनी आस्था रखने वाले इस विशाल देश में हम सामाजिक संगठनों को व्यक्तिगत सुचिता के साथ संवैधानिक मूल्यों की स्थापना हेतु सशक्त जन आन्दोलन की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट वक्ता के रुप में उपस्थित राईट टू एजुकेशन फोरम, बिहार के प्रांतीय संयोजक डॉ. अनिल कुमार राय नें बताया कि यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि शिक्षा मानव जीवन का वो हथियार है जो हमारे सामने के सभी अंधियारों को दूर करता है और समाज में गैर बराबरी समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है। सत्ता हमेशा से निरंकुश और गैर जबावदेह रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के बावजूद भी सरकार के चरित्र में बदलाव नजर नहीं आ रहा है। गौरी शंकर चौरसिया नें बताया कि राष्ट्र साझेदारी, समझदारी और प्रेम से बनता है। न कि बंदूक और अमानवीय विकास से। असंगठित खेत मजदूर यूनियन के प्रखंड सचिव कॉमरेड राजकुमार पासवान नें बताया कि आज देश के नौजवानों के सामने बेरोजगारी तथा शिक्षा एक समस्या और चुनौति के रुप में मुँह बाये खड़ी है, सरकार सिर्फ और सिर्फ समाज को बांटने में लगी है। इंक्लाबी बाल पंचायत के अध्यक्ष सह युवा शक्ति, बिहार संजीव कुमार नें कहा कि लोकतंत्र में मीडिया का अहम रोल है और वही हम सभी को सही सूचनाओं से जोड़े रखता है। मौके पर बलराम चौरसिया, ललिता कुमारी, वीभा कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, अंजु कुमारी, संदीप कुमार सादा, मो. मंसुर आलम, रौशन कुमार, रामप्रित चौरसिया, रामसागर सिंह कुशवाहा, अर्चना कुमारी, किसलय कुमार झा, विष्णुदेव राय, रामसगुन पासवान, जगन्नाथ पासवान, अमित कुमार, प्रमोद कुमार साहनी, जल श्रमिक संघ के संयोजक फुच्चीलाल साहनी, कामेश्वर पासवान, शीला कुमारी, कामिनी कुमारी, डॉ. सुरेश राय, जयप्रकाश गुप्ता, वैजनाथ प्रसाद, सरायरंजन प्रमुख वीणा कुमारी, दयानंद दास डॉ. एन खान आदि नें संबोधित किया।

Related posts

कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड अंचल कर्मियों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

ETV News 24

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्य का शुभारंभ

ETV News 24

विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा ने किया जनसंपर्क

ETV News 24

Leave a Comment