ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

चैता नर्वद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नागपंचमी का त्योहार,भक्तों ने नाग देवता को चढ़ाया दूध और लावा, बच्चों ने खेला गुड्डे-गुड़ियों का खेल

रोहतास ब्यूरो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ संझौली से सोनू कुमार की रिपोर्ट

संझौली(रोहतास). संझौली प्रखंड क्षेत्र के चैता नर्वद में नाग पंचमी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। सुबह से ही घर की महिलाएं रसोई में चहल-कदमी करती दिखीं। बच्चियां गुड्डे-गुड़ियों को बनाने में व्यस्त रहीं तो लड़के ढ़ाक और बेर के डण्डों में रंग भरने में मशगूल रहे।गांव में लड़कियों की टोली नाग देवता को दूध पिलाने निकली तो लगा जैसे पुरानी परम्पराएं फिर से जीवन्त हो रही हैं। चैता बहोरी,नर्वद,इंगलिश चैता, सियावांक, उदयपुर,सहित कई कस्बे में महिलाओं ने सामूहिक रूप से गीत गाकर नाग देवता का पूजा किया। समहूता,उदयपुर समेत अन्य गांव में बच्चों ने तालाब और पोखरों में गुड्डे-गुड़ियों को पीटकर त्योहार का लुफ्त उठाया।

*सामूहिक पूजन कर सुख- समृद्धि की कामना की*

चैता बहोरी के सागर में भी बच्चे पारंपरिक ढंग से त्योहार मनाते दिखे। चैता नर्वदा गांव के बक्स बाबा के प्रांगण में महिलाओं ने साँपों के घरौनों के पास दूध, लावा, चना इत्यादि अर्पित कर नाग देवता को प्रसन्न करने के लिये पूजा-अर्चना की। बक्स बाबा के समीप स्थित नहर के पास पूजन स्थल को नवयुवको ने रंगीन गुब्बारों से सजाया था। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं नाग देवता का सामूहिक पूजन कर सुख- समृद्धि की कामना की।

*त्योहार पुरानी परम्पराओं को संजोकर रखे हैं*

ग्रामीण इलाकों में लम्बी कूद, ऊँची कूद के अलावा कुश्ती का भी आयोजन किया गया। पं. निरंजन मिश्रा बताते हैं कि नाग पंचमी के दिन नागों की उपासना का विधान है। मान्यता है नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने पर कुंडली में मौजूद कालसर्प और राहु दोष दूर हो जाता है। इसके अलावा जीवन के सभी पाप भी नष्ट हो जाते हैं। इसीलिए हिंदू धर्म मे इस पर्व को कई वर्षों से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।आधुनिकता के इस दौर में आज भी कुछ त्योहार पुरानी परम्पराओं को संजोकर रखे हुए हैं। जिसमें नाग पंचमी का पर्व भी शामिल है। महंत सोनु बाबा ने बताया कि श्रावण मास के शु्क्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन नाग देवता की पूजा के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Related posts

बिहार मे पाबंदी के बावजूद 14 चक्का ट्रकों से हो रही है गिट्टी कि अबैध दुलाई

ETV News 24

समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने फुलेंद्र पासवान के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए समस्तीपुर एसपी से की बात

ETV News 24

9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश नीतीश कुमार

ETV News 24

Leave a Comment