ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

ईश्वर के प्रति विनोद पूर्ण भक्ति का पर्व है झूला: डॉ शंभू

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साख मोहन बड़ी ठाकुरबारी के प्रांगण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के झूला उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत महंत राम भजन दास ने शंख ध्वनि के साथ किया। जोकि बारह दिनों तक चल कर पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के बिहार राज मठ मंदिर प्रमुख डॉ शंभू दास ने कहा भगवान और भक्तों के साथ विनोद मय भक्ति का पर्व झूला हैं ।जो सदियों से चली आ रही है जिसका प्रारंभ श्री अयोध्या जी के मणि पर्वत से हुआ जो आगे चलकर कालांतर में गांव में भी मनाया जाने लगा, किंतु अब बदलते परिवेश में सिमट कर रह गया है और बिहार के गिने चुने स्थानों में ही मनाया जा रहा है जो की सनातन धर्म संस्कृति के लिए अफसोस की बात है आज त्याग सेवा की भावना से प्रेरित होकर मंदिरों में, रहने वाले लोग मिलते नहीं सिर्फ काल नेमी स्वभाव के लोग दिखावा करते हैं जिससे वास्तविक जीवन यापन करने वाले महंत संत बदनाम और परेशान हो रहे हैं इस अवसर पर मौसम खराब होने के बावजूद भी अनेकों भक्तगण डटे रहे जिसमें राजीव,प्रवित्र सिंह उमेश सिंह रामदेव पोद्दार विष्णु देव सिंह दिनेश महतो कुशो झा पवन झा पंकज झा राम प्रकाश राम,हीरा सिंह रेशम सिंह व अन्य दर्जनों भक्त शामिल हुए!

Related posts

दलान से 128लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार

ETV News 24

हरे वृक्षों की अवैध कटाई बेरोकटोक जारी

ETV News 24

अखिल बिहार अनुरक्षक संघ कल्याणपुर की प्रतिनिधि मंडल प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कल्याणपुर से मिले और बिहार सरकार के आदेश अनुसार जिसमें स्पष्ट किया गया था

ETV News 24

Leave a Comment