ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

1जुलाई 22को हुए गोली कांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे विभूतिपुर विधायक अजय कुमार

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

विधायक ने कहा वर्मा विस्थापितों के जमीन में अंचलाधिकारी द्वारा अतिक्रमण वर्तास्त नहीं की जाएगी।

समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड में वर्मा विस्थापित कालोनी उदयपुर में 06 जुलाई 2022को पीड़ित अमरनाथ सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे विभूति पुर विधायक अजय कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की 01 जुलाई 2022 को रात्रि करीब 08 बजे वर्मा विस्थापित कालोनी उदयपुर के इलेक्ट्रिक दुकानदार अमरनाथ सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी थी।अमरनाथ सिंह खानपुर बाजार में अपनी दुकान बंद कर अपने गांव के राम जानकी शिव दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा हीं था कि पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अमरनाथ सिंह को गोली मार दिया था, संयोग से गोली अमरनाथ सिंह के दोनों पैरों में लगी।
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा अर्जित,वर्मा विस्थापितों के बीच वितरित एवं वर्मा विस्थापितों के दखल कब्जे वाली जमीन को भगवानपुर देसुअा के पूर्व भू स्वामियों द्वारा अंचलाधिकारी खानपुर को प्रभाव में लेकर स्थानीय लोगों को बेच कर वर्मा विस्थापितों एवं स्थानीय लोगों में तनाव की स्थिति पैदा कर चुके हैं , जिसका जीता जागता उदाहरण एक जुलाई 22 का गोली कांड है।उन्होंने कहा एस पी से मिलकर अपराधियों कि अभिलंब गिरफ्तारी की मांग करेंगे।साथ हीं वर्मा विस्थापितों के हक एवं मान सम्मान की पूर्ण रक्षा हेतु जिला धिकारी महोदय से भी बात किया जाएगा।

Related posts

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को कूड़ेदान की तरह फेंका गया

ETV News 24

डीजल-पेट्रोल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि से आम आवाम परेशान

ETV News 24

अग्नि पीड़ित के बीच राहत सामग्री पैकेट का वितरण

ETV News 24

Leave a Comment