ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

मतदान में राज्य पार्षद के पद पर जीते जेपीएनएस उच्चतर मावि नरहन के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार दास

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखण्ड इकाई-विभूतिपुर का सांगठनिक चुनाव लड्डूलाल +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरसी के परिसर में 19 अप्रैल मंगलवार को सम्पन्न हुआ। साधारण परिषद के पद पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना के उपरान्त अरविन्द कुमार दास को सर्वाधिक 99, सुरेंद्र कुमार को 94, नरेश ठाकुर 91, अनिल कुमार 88, आलोक कुमार 47 मत प्राप्त किये। वहीं सर्वसम्मति से प्रखण्ड अध्यक्ष पद के लिए प्रियरंजन ठाकुर तथा प्रखंड सचिव पद पर विनोद कुमार प्रभाकर लगातार दूसरी बार निर्वाचित घोषित किये गये। प्रखण्ड उपाध्यक्ष चन्दन कुमार आर्य, गणेश कपूर, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, अनुमंडल कार्यसमिति मोक्तदीर आलम, जिला परिषद सदस्य के रूप में धनश्याम कुमार, प्रतिभा कुमारी, पूनम कुमारी, रत्नेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, राजन प्रसाद, नीरज कुमार चौधरी, देवेश प्रभाकर, जय प्रकाश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं अनुमंडल पार्षद के पद पर अनमोल कुमार, विनोदानन्द महतों, सत्यदेव कुमार, रणजीत कुमार, ललन साह, मनोज कुमार साह, प्रणव कुमार, निशा कुमारी, उपेन्द्र महतो, रेखा रानी, पंकज सहनी, धर्मेन्द्र राम, संजीव कुमार झा, सुमन कुमार, मो० अली, चन्दन कुमार जायसवाल, नवीन कुमार पोद्दार, प्रखण्ड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजीत कुमार, सुभाष कुमार, मो० सज्जाद सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किये गये।यह चुनाव पर्यवेक्षक पृथ्वीलाल वर्णवाल, मतदान पदाधिकारी दिलीप कुमार राय, सहायक मतदान पदाधिकारी मो० शमीम के देखरेख में सम्पन्न हुआ। वहीं जिलाध्यक्ष डॉ० बालो यादव, शिक्षक नेता रामदेव राय, प्रमण्डल कार्यसमिति सदस्य कुशेश्वर पंडित, अनुमंडल सुचिव राम मनोहर दास, पूर्व प्रधानाध्यापक राज कुमार सिंह राजेश, डॉ० अनिल कुमार तिवारी, प्रेम कुमार, दिनेश सहनी उपस्थित थे। लोगों ने निर्वाचित सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा संघ के आन्दोलन एवं संघर्ष में भाग लेते रहने का आह्वान किया।

Related posts

रोहतास में पत्रकार पर जानलेवा हमला, पांच की संख्या में अपराधियो ने घटना को दिया अंजाम

ETV News 24

सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल जी की जयंती

ETV News 24

चैत्र नवरात्रि के दुसरे दिन14 अप्रैल 2021 को हर्सो हुलाश के साथ मनाया गया सतुआन पर्व का महोत्सव

ETV News 24

Leave a Comment