ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

*आशाओं,फैसिलिटेटर के मेहनत पर टिका है स्वास्थ्य विभाग, आशा यदि काम करना बंद कर दें तो स्वास्थ्य महकमा बदहाल हो जाएगा :- शशि यादव*

समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के ठहरा पंचायत के पातेपुर गोपीनाथ गांव में रविवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में संगठन को मजबूत बनाने, अनुशासन, कमिटी की नियमित बैठक करने , सदस्यता आदि पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। इसमें आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की राज्य अध्यक्ष शशि यादव मौजूद थीं। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व संचालन सचिव उषा कुमारी ने की।
संबोधित करते हुए बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ की राज्य अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि कोरोना काल के बाद पूरे बिहार में सबसे पहला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज पूसा में हुआ है। समय-समय पर प्रशिक्षण बहुत जरूरी है इसके बिना संगठन नहीं चलता। आंदोलन करने के लिए भी प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने संगठन मजबूती के लिए
महीने में एक बार बैठक करने की बात कही। कहा कि इससे संगठन की सक्रियता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि आशाओं,फैसिलिटेटर के मेहनत पर स्वास्थ्य विभाग टिका है। आशा यदि काम करना बंद कर दें तो स्वास्थ्य महकमा बदहाल हो जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह,माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, आशा संघ के संस्थापक सह माले नेता महेश सिंह समेत सुशीला देवी, अर्चना झा, राजू कुमारी, सीमा कुमारी, शांति देवी,रेखा कुमारी, प्रमिला कुमारी, सुमित्रा देवी, सुनिता देवी, पूनम कुमारी, गुंजन कुमारी, राज कुमारी देवी, विमला देवी, अनिता देवी आदि दर्जनों आशा मौजूद थीं।

Related posts

12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

ETV News 24

पूसा प्रखंड मुख्यालय के पंचायत समिति भवन पर खेग्रामस के झंडा बैनर तले अनिश्चितकालीन अनशन दूसरा दिन भी रहा जारी:- अमित कुमार

ETV News 24

21 फरवरी को विधानसभा पर प्रदर्शन में भाग लेंगी ताजपुर की रसोईया

ETV News 24

Leave a Comment