ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा उपाध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री पहुंचे सिंघिया

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिला के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत सिंघिया प्रखंड के पंचायती राज सिंघिया 3 के पूर्व मुखिया रहे निरंजन सिंह के घर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी एवं शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी पहुंचे। बताते चलें कि प्रखंड के पूर्व प्रमुख व क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय हीरा सिंह की धर्मपत्नी व पूर्व मुखिया निरंजन सिंह की मां पूर्व मुखिया रही रेखा देवी का निधन बीते 28 जनवरी को हो गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी व शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रेखा देवी की तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मौके पर सिंघिया थाना अध्यक्ष कृष्णकांत मंडल, प्रखंड समिति प्रमुख बिरजू साहू, उप समिति प्रमुख रिंकू सिंह, पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश सिंह,
मनीष कपूर रिक्की, आशीष झा, नाजिर खान के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

नगद सहित डेढ़ लाख रुपए मूल्य के सामग्री की चोरी

ETV News 24

देवधा पंचायत के मुखिया की मनमानी के कारण हो सकती है बड़ी दुर्घटना पदाधिकारी कर रहे हैं अनदेखी

ETV News 24

समस्तीपुर जिले में 6-7 जनवरी को हो सकती है बूंदाबांदी

ETV News 24

Leave a Comment