ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

जनता दरबार में पांच मामलों का किया गया निष्पादन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले सरायरंजन थाना परिसर में रविवार को एएसआई लक्ष्मेश्वर कुमार सिंह की देखरेख अंचलाधिकरी पंकज कुमार झा द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 10 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से पांच का आन स्पाट अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा द्वारा निष्पादित किया गया। जनता दरबार के दौरान सीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। जनता दरबार में पांच नए मामले व पूर्व के मामले आए। जिसमें से पांच का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं पांच मामले लंबित हैं जिसमे दोनोपक्ष को नोटिस जारी किया गया जिनका भी जल्द ही निष्पादन किया जाएगा। एवं दो मामलों में नापी कराने का आदेश दिया गया क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर हम गंभीर हैं।

Related posts

बरसात के दिनों में बच्चों की देखभाल करना आवश्यक डॉक्टर हैदर

ETV News 24

बिरसिंहपुर के दो घर में लगी आग

ETV News 24

मिशन इलेक्शन कैंपेनिंग सह डिजिटल फाउंडेशन का उपेंद्र कुशवाहा ने फीता काट कर किया उद्घाटन

ETV News 24

Leave a Comment