ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

माले के फतेहपुर लोकल सम्मेलन से 7 सदस्यीय लोकल कमिटी के सचिव मनोज कुमार सिंह चुने गये

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

*खेती- किसानी को लेकर आंदोलन तेज होगा- सुरेन्द्र*

फतेहपुर के वार्ड-11 में शुक्रवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रामापुर महेशपुर एवं फतेहपुर पंचायत के चुनिंदे 40 सदस्यों का संयुक्त लोकल सम्मेलन शुरू हुआ. पंचायत के वयोवृद्ध नागरिक बिहारी सिंह ने झंडोत्तोलन किया।
शहीदवेदी एवं प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले एवं फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मनोज कुमार सिंह, अनीता देवी, सोनिया देवी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन को किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, माले के शंकर सिंह, बासुदेव राय ने सम्मेलन में अपने- अपने विचार व्यक्त किया।
सम्मेलन में उद्धाटन भाषण देते हुए प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि फतेहपुर पंचायत में विकास एवं कल्याणकारी योजना में पारदर्शिता का आभाव है. ताजपुर प्रखण्ड में विकास योजनाओं को खुल्लमखुल्ला लूटा जा रहा है। कहीं श्मशान तो कहीं कब्रिस्तान में मिट्टी भराई के नाम पर करोड़ों रूपये का लूट जारी है। इस सभी दल मौन साध रखे हैं, जब भाकपा माले इसे लेकर संघर्ष चलाती है तो उल्टे माले कार्यकर्ताओं पर प्रशासनिक पदाधिकारी झूठा मुकदमा कर देते हैं। इसके खिलाफ पार्टी को मजबूत बनाकर संघर्ष तेज करने की घोषणा माले नेता ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में किसान महासभा एवं भाकपा माले ने संयुक्त रूप से जलनिकासी, फसल क्षति मुआवजा पर जोरदार संघर्ष चलाकर जीत हासिल किया। अभी खाद संकट के खिलाफ संघर्ष जारी है. उन्होंने कहा कि 2006 में बाजार समिति समाप्त कर किसानों के साथ सरकार अन्याय की है।उन्होंने अविलंब समिति को बहाल करने की मांग की।
अंत में 7 सदस्यीय लोकल कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
अनीता देवी, सोनिया देवी, लाला प्रसाद सिंह, रामरतन सिंह, अरूण शर्मा, राजकुमार सिंह सदस्य चुने गये. मनोज कुमार सिंह को पुनः लोकल कमिटी सचिव चुना गया।

Related posts

विधायक सत्य नारायण यादव का कार्य  सराहनीय: प्रकाश गोस्वामी

ETV News 24

पोखर के भिण्डा पर बसे हुए गरीब भूमिहीनों को घर उजारने के खिलाफ अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया

ETV News 24

एक दर्जन दिव्यांग के बीच मोटराइज ट्राई साइकिल का वितरण

ETV News 24

Leave a Comment