ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

बाढ़ ग्रस्त लोगों के बीच बांटा गया राहत सामग्री

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

विगत महीना में भारी बारिश के कारण दलसिंहसराय अनुमंडल कई गाँव में बाढ़ कि स्थिति देखने को मिला खासकर दलसिंहसराय प्रखंड के पगड़ा पंचायत तथा अन्य बलान नदी के सटे गाँव में भारी क्षति पहुँची है। जिसे देखते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मिला और मौजूदा स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जानकारी प्राप्त करते ही उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों की सूचि तैयार किया ताकि की इन परवारो को राहत सामग्री उप्लब्ध कराया जा सके एवं अपनी ओर से हर संभव सहयोग प्ररादान करने का भरोसा दिया।
इस केंद्र र्बिंदु को देखते हुए राजद मीडिया प्रभारी राज दीपक ने बताया की स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता के निर्देशानुसार पगड़ा पंचायत में दर्जनों बाढ़ से प्रभावित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री दिया गया।
जिसमे चुरा, मीठा, नमक , बिस्कुट आदि से तैयार पैकेट का वितरण किया। और अंचल अधिकारी से जल्द से जल्द पन्नी मुहैया कराने को कहा गया।
इस मौके पर राजद प्रदेश सचिव नंद कुमार महतो, नगर परिषद उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश सचिव चंदन प्रसाद, मीडिया प्रभारी राज दीपक, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र राय, प्रखंड प्रधान महासचिव महेंद्र राय, राम उदय राय, मंटू कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य राजद कार्यकताओं के नेतृत्व में इस आपातकालीन बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया।

Related posts

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के नए कार्यवाहक कुलपति डॉ. कृष्ण कुमार

ETV News 24

चकमेहसी मंडल क्षेत्र के सभी पंचायतों में अयोध्या से आए कलश व अक्षत का किया वितरण

ETV News 24

पंचायत चुनाव को लेकर पदाधिकारी की प्रति नियुक्ति

ETV News 24

Leave a Comment