ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

बढ़ती महंगाई के विरुद्ध मोरवा प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार सूची से वंचित योग्य परिवारों को प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़कर आवास उपलब्ध कराया जाए।
समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में धरना सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा की एक देश एक टैक्स के सिद्धांत के आधार पर पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। रसोई गैस की बढ़ती कीमत को यथाशीघ्र कम किया जाए। गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत काम दिया जाए। अभियान बसेरा के प्रावधान के तहत सभी वास विहीन को 5 डिसमिल बास की भूमि दी जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार सूची से वंचित योग्य परिवारों को प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़कर आवास उपलब्ध कराया जाए। बढ़ते अपराध पर नियंत्रण किया जाए। दाखिल खारिज एवं अन्य तरह के कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए सहित विभिन्न मांगों को लेकर वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इसको लेकर प्रतिनिधि मंडल के द्वारा एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई। भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामचंद्र महतो, खेत मजदूर यूनियन महासचिव अनिल कुमार सिंह, भाकपा अंचल मंत्री बिंदेश्वर राय, खेत मजदूर यूनियन प्रखंड सचिव नंद किशोर पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता शिवनंदन शर्मा, शंकर राय, महेंद्र सदा, बीरन कुमार सिंह प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे। मौके पर खेत मजदूर यूनियन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

Related posts

लड़ो पढ़ाई करने को-पढ़ो समाज बदलने को,मुद्दों से मत भटकाओ-रोजगार कहाँ है यह बतलाओ

ETV News 24

पंचायत वार योजनाओं की जांच के आदेश के

ETV News 24

मोटराइज ट्राई साइकिल की चार्जर खराब दिव्यांग परेशान प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत

ETV News 24

Leave a Comment