ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

समस्तीपुर जिला के हसनपुर विधायक तेजप्रताप ने बाढ़ प्रभावित पंचायतों का किया निरीक्षण

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा, बेलसंडी, नरेपा पंचायत में
हसनपुर विधायक तेजप्रताप शनिवार को बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया।विधायक ने क्षेत्र के लोगों से भी आवश्यक जानकारी ली। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार एवं अंचल अधिकारी बिमल कुमार कर्ण से बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों को बाढ़ से होने समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को विधायक ने नावों की व्यवस्था करने, विस्थापितों के रहने के लिए ऊंचे स्थान चिह्नित कर खाद्यान्न की समुचित व्यवस्था करने एवं बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचेन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। विधायक ने सीओ विमल कुमार कर्ण को बाढ़ प्रभावित पंचायत के सभी वार्डो को नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक ने बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र के बांधों की स्थिति का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित जगहों पर रेन कट जगहों को जांच कर लें कहीं क्षतिग्रस्त है तो उसकी भी जांच कर उचित कदम उठाएं। विधायक ने बीडीओ प्रेम कुमार यादव को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित गांवों को विशेष ध्यान देंगे। ऊंचे स्थानों, स्कूल या कोई सरकारी भवन चिन्हित कर उसमें बाढ़ प्रभावित लोगों को रखना सुनिश्चित करेंगे। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी इसमें सहयोग करने की बात कही। मौके पर राजद नेत्री विभा देवी, लक्ष्मी यादव बिथान पुलिस एएसआई कैलाश पासवान, मुखिया भिखारी लाल सिंह, उरूज अहमद समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

दर्दनाक हादसा! समस्तीपुर में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

ETV News 24

गोली मारकर किया जख्मी

ETV News 24

समस्तीपुर में गलत नीयत से किशोरी को गायब करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment