ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य दंपती की मौत, दौड़ी शोक की लहर

सासाराम संदीप भेलारी

सासाराम
रोहतास विधि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सत्यनारायण पांडेय का निधन हो गया। वे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य समेत विभिन्न पदों पर रहे। उनके निधन की खबर से शिक्षाविदों, साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई।

जिले के दरिहट निवासी सत्यनारायण पांडेय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। पांच दिन पहले सर्दी, खांसी व बुखार की शिकायत पर पूर्व प्राचार्य, उनकी पत्नी व बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें पूर्व प्राचार्य की पत्नी ने रविवार को एनएमसीएच जमुहार में अंतिम सांस ली थी। जबकि पूर्व प्राचार्य की सोमवार को मौत हो गई। उनके बेटे का इलाज चल रहा है।

पूर्व प्राचार्य के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्राचार्य, उनकी पत्नी व बेटे की कोरोना जांच की गई थी। तीनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। निधन पर शोक व्यक्त करते हुए समाजसेवी संतोष उपाध्याय ने कहा कि सत्यनारायण बाबू के निधन से शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है

Related posts

सासाराम में जाम की समस्या से मिलेगी निजात मास्टर प्लान पर काम

ETV News 24

DR LKVD कॉलेज ताजपुर में मेरी माटी मेरा देश मुहिम के तहत कॉलेज परिसर में पौधारोपण का आयोजन किया गया

ETV News 24

सीडीपीओ कार्यालय परिसर में स्वस्थ्य बालक बालिका ,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

ETV News 24

Leave a Comment