प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
बिहार। में कोरोना संकट के बीच बेखौफ अपराधियों ने समस्तीपुर में एक व्यवसायी को गोली मार दी।
घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा बाजार की हैं। जहाँ एक किराना दुकानदार को आज दोपहर अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद भागने के क्रम में एक गोली दुकान के सामने गिर गया था बताया गया कि एक बाइक पर 3 की संख्या में अपराधी सवार थे।उक्त घायल दूकानदार की पहचान दुधपुरा गांव निवासी मुकुंद कुमार के रुप में कि गई है। गोली लगने के दो घंटे तक घटना स्थल पर पुलिस को नही पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने आक्रोशित होकर सिंघिया रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे थे।जबकि बाजार में ही पुलिस बेस कैम्प है।घटना स्थल पर रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहीयार अख्तर ने दल बल के साथ पहुंचकर अपराधियो को पहचान करने के लिये बाजार में लगी हुई सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है।उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।वही घायल व्यक्ति को बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।घटना स्थल पर हसनपुर के थाना अध्यक्ष पंकज कुमार अजित पांडेय, विभूतिपुर के थाना अध्यक्ष चंद्र कांत गौरी,सिंघिया के थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल, सुबोध कुमार,ओपिंदर सिंह, बीरेंद्र कुमार,भरत पासवान विजय सिंह के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे है।