ETV News 24
कोचसबिहाररोहतास

नपं ईओ के सामने होंगी विकास करने की कई नई चुनौतियां

कोचस

नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को नए कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. प्रियका गुप्ता ने निर्वतमान कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार से पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व डॉ. प्रियंका हिलसा, नालंदा में ईओ के रूप में पदस्थापित थी। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नगर पंचायत की मुख्य पार्षद स्नेहा कुमारी से नगर पंचायत के क्षेत्रफल व जनसंख्या की विस्तृत जानकारी हासिल की। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी को नगर पंचायत की कई चुनौतियों का सामना व उसका समाधान करना उनकी प्राथमिकता में होनी चाहिए। अभी भी शहर में बरसात होने पर हालात गांव-देहात से बदतर होती है। लोग कहते हैं कि इससे तो अच्छा अपना गांव ही है। शहरवासियों को नल-जल योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि नली-गली की स्थिति भी कुछ खास बेहतर नहीं है।

Related posts

जिले को बाढ़ग्रस्त घोषित करने को लेकर किसान-मजदूरों ने किया समाहरणालय पर प्रदर्शन

ETV News 24

विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति अपने आप में है अतुल – अमित कुमार

ETV News 24

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरी लव कुश रथ लोगों ने किया जगह-जगह भव्य स्वागत

ETV News 24

Leave a Comment