ETV News 24
बिहाररोहताससासाराम

47 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिता होगी ऐतिहासिक: गोविंद नारायण सिंह

राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में होगा।

सासाराम(रोहतास) 47 वीं बिहार राज्य जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक गोविंद नारायण सिंह सचिव गोपाल नारायण विश्वविद्यालय जमुहार काफी जोश के साथ तैयारी में लगे हुए हैं।
एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि कबड्डी एक ग्रामीण खेल है।यह आत्मा के अजर अमरत्व की प्रतीक है। जब एक आत्मा शरीर छोड़ती है तो वो दूसरे शरीर को धारण करती है,जो इस खेल में अक्षरशः देखने को मिलती है। रोहतास जिला कबड्डी संघ यह प्रतियोगिता को आयोजित कर जिले के खिलाड़ियों में ऊर्जा भरने का काम कर रही है।इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों के साथ साथ रंगकर्मी भी भाग ले रहे हैं। हम काफी खुशी हो रही है कि इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समापन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,खेल मंत्री आलोक रंजन जी,सांसद छेदी पासवान एवं राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह उपस्थित होकर खिलाड़ियों को ऊर्जा भरने का काम करेंगे।
इस वार्ता के अवसर पर जिला कबड्डी संघ के सचिव रवि भूषण पांडेय,संयुक्त सचिव मनोज कुमार एवं संतोष ओझा उपस्थित थे।

Related posts

जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव ने चलाया सदस्यता अभियान

ETV News 24

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 49 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ETV News 24

समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बने दिलीप, हेमंत उपाध्यक्ष

ETV News 24

Leave a Comment