ETV News 24
दावथबिहाररोहतास

गोद भराई की रस्म अदा की गई

चारोधाम मिश्र
दावथ /रोहतास
आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को पोषण अभियान के तहत दावथ केंद्र संख्या 117 पर गोद भराई की रस्म अदा की गई। इसमें पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बुलाकर परंपरागत तरीके से गोद भराई की गई। इस रस्म में महिला के हाथों में नारियल, चुनरी, सिदूर, बिदी सहित अन्य सामग्री देते हुए गोद भराई की रस्म अदा की गई। साथ ही गर्भवती महिला के परिजन को भी केंद्र में बुलाकर देखरेख संबंधित जानकारी दी गई। महिलाओं को जागरूक करने के लिए उनके परिवार को गर्भावस्था में महिला के साथ खान-पान का ध्यान, जागरुकता में एंबुलेंस का नंबर एवं अन्य जरूरी जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर केंद्र में महिला पर्यवेक्षिका बाली कुमारी ने बताया कि यह अभियान जागरुकता के तौर पर गर्भवती महिला के तीन मुख्य उद्देश्य के साथ जानकारी दी गई है। गर्भावस्था में महिला को कैल्शियम का ध्यान रखना चाहिए और समय-समय पर चिकित्सकों से जांच कराते रहना चाहिए।मौके पर सेविका संगीत देवी,नेहा देवी, रीना देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

जिला शिक्षा पदाधिकारी के अड़ियल रवैया को देखते हुए पूर्वी चम्पारण जिला के सभी शिक्षक संघ हुए गोलबंद

ETV News 24

आर्म्स एक्ट मामलें के एक आरोपी गिरफ्तार

ETV News 24

कृष्णा दुबे को विधायक ने किया सम्मानित

ETV News 24

Leave a Comment