ETV News 24
बिहाररोहताससंझौली

कड़ाके की ठंड से बढ़ गई लोगों की परेशानी

संवाददाता संझौली, सोनु कुमार

संझौली प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग शाम होते ही घर में दुबक जाते हैं। इससे कृषि कार्य भी ठप पड़ रही है। इससे सबसे अधिक परेशानी गृह को हो रही है। सुबह में उठकर चाय नाश्ता बनाना दुश्वार होते जा रहा है। ठंड से ही छात्र-छात्राओं को घर पर लिखना पढ़ना दुश्वार सवार होते जा रहा है। सर्द हवा के कारण लोगों की तबीयत भी खराब होती जा रही है। इस बार सरकार द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड का प्रभाव यह है कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी देर से आ रहे हैं। सभी गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी ठंड के कारण धीमी हो गई है। सरकारी कार्यालयों में काम कराने वालों को भी ठंड के कारण भीड़ कम देखी जा रही है।

Related posts

मसौढ़ी में हाजत से भागा युवक,नौ दिन बाद केस दर्ज

ETV News 24

जदयू, एवं बीजेपी,पार्टी के नेता राजद में शामिल

ETV News 24

विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के लिए वोट मांगा

ETV News 24

Leave a Comment