अजय सिंह ब्यूरो चीफ
मछरेहटा सीतापुर भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में लाए गए बिल का पुरजोर विरोध करते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन किया इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राम लली पाल और गोंदलामऊ ब्लॉक की अध्यक्ष मुन्नी देवी ने महिलाओं का नेतृत्व किया रामलली पाल में बिल
को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की उन्होंने स्पष्ट किया की प्रत्येक वस्तु पर उसका मूल्य लिखा होता है और हम उसको खरीदते हैं तो फिर किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य क्यों नहीं यादें कोई भी व्यक्ति समर्थन मूल्य से कम पर किसी भी प्रकार की खरीदारी करता है तो उसे अपराध घोषित किया जाए इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों की बकाया राशि का ब्याज सहित भुगतान किया जाए किसानों के कर्ज माफ किए जाएं बिजली बिल तत्काल माफ किया जाए जनपद के सभी ब्लाकों की राजस्व वसूली बंद की जाए और किसानों के सभी प्रकार के ऋण माफ किया जाए इस अवसर पर मिश्रिख महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्याम वती खैराबाद ब्लॉक अध्यक्ष रमाकांत त्रिवेदी मछरेहटा ब्लाक अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह मिश्रिख ब्लाक अध्यक्ष रंगलाल सत्रोहन लाल गिरधारी लाल शिवचरण बबलू शुक्ला रामाधार सावित्री देवी रमेश चंद्र शांति देवी सहित सैकड़ों महिलाएं और किसान यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे धरना देने के बाद प्रदर्शनकारी खैराबाद मछरेहटा मुख्य मार्ग पर पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की इस अवसर पर तत्काल मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह को नेताओं ने एक ज्ञापन भी दियामछरेहटा पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैदरहीऔर कार्यक्रमकासफल संचालन तेजतर्रार नेताचहलूसिंह ने किया