ETV News 24
देशबिहारभोजपुर

विवाहिता फांसी पर लटकी मिली

ससुराल वाले बोले-आत्महत्या

पिता बोले- हत्या हुई है बेटी की

आरा सिटी रिपोर्टर रूबी कुमारी

आरा भोजपुर नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर में एक विवाहिता की मौत हो गयी। ससुराल वालों ने जहां आत्महत्या करार दिया। वहीं मायके वालों ने दहेज के लिए पीटकर गला दबाने के बाद हत्या कर फांसी लगा देने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को लगी। पुलिस वहां पहुंची इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर अफरा-तफरी मची हुई थी। मृतका का नाम प्रीति कुमारी उर्फ राजू है। जो झारखंड के तेलीपाड़ा निवासी नरेंद्र नारायण सिंह बेटी है।पिता ने नवादा थाना में एफआइआर के लिए दिया है। आवेदन में कहा है कि 24 फरवरी 2014 को मैंने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर जगदेव नगर निवासी राकेश प्रधान से अपनी बेटी की शादी की थी। उसके साथ अक्सर गाली गलौज किया जाता था। मारपीट करके रखा जाता था। कई बार समझौता भी कराया गया था। 2019 में भी गुड नाइट का लिक्विड जबरदस्ती पिलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया था। मेरी बेटी का अस्पताल में इलाज हुआ और उसकी जान बच गई थी। मेरी बेटी से अक्सर 5 लाख रुपए नगद की मांग की जाती थी। सास एवं ननंद भी इस काम में शामिल रहते थे 6 बजे सदर अस्पताल पहुंचे। जहां मेरी बेटी का लाश पड़ा हुआ देखा लाश देखने से प्रतीत होता है कि उसका गला दबाकर मारा गया है। उसके बाद उसे फांसी पर आत्महत्या दिखाने के लिए लटका दिया गया है

Related posts

पुराने रंजिश में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला ईलाज़ को सदर अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर

ETV News 24

बिहार में 5 मई से लॉक डाउन लगते ही समस्तीपुर में अधिकारियों ने सख्ती से पालन करते हुए

ETV News 24

मसौढ़ी में चामुचक गांव के पढ़ाने वाले 13 युवाओं को आॅल इंडिया दुसाध परिवार को 26000 रुपए दान भेंट स्वरूप में दिया गया

ETV News 24

Leave a Comment