ETV News 24
देशबिहारभोजपुर

भोजपुर के आर्मी जवान की जम्मू कश्मीर के लेह में बर्फ के नीचे दबने से मौत

आरा सिटी रिपोर्टर रूबी कुमारी

आरा भोजपुर जम्मू कश्मीर के लेह में आर्मी के मेडिकल कोर में तैनात भोजपुर जिले के एक जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह जवान बर्फ के नीचे दब गया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम मनीष कुमार सिंह है जो भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गाटोला का रहने वाला है। आर्मी की ओर से उसके परिजनों को सूचना दी गयी। बताया जा रहा है कि दुर्ग टोला निवासी मनीष कुमार सिंह रिटायर आर्मी के जवान सत्येंद्र सिंह का पुत्र था। 2014 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर में उसने जॉइनिंग की थी। अभी हाल ही में उसे जम्मू कश्मीर के लेह में ड्यूटी पर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि लेह में शनिवार की देर शाम मनीष कुमार सिंह को बर्फ में दबने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी 2018 में जोकहरी गांव निवासी वंदना कुमारी के साथ हुई थी।शहीद जवान का दो भाई और तीन बहने है।सबसे बड़ा भाई राकेश कुमार सिंह लखनऊ में पोस्टेड है

Related posts

बिक्रमगंज में परिवारिक कलह से परेशान महिला ने नदी में लगाई छलांग, स्थानीय युवकों ने महिला की बचायी जान

ETV News 24

समस्तीपुर : बिथान थाना के सलहा चंदन गांव स्थित करेह नदी में किशोरी का शव तैरता मिला

ETV News 24

किशोर का पैर फिसला बागमती में डूबा मौत

ETV News 24

Leave a Comment