ETV News 24
देशबिहारभोजपुर

शाहाबाद में आरा व बड़हरा ने रोकी तेजस्वी की रफ्तार

आरा सिटी रिपोर्टर रूबी कुमारी

आरा भोजपुर पहले चरण के मतदान में महागठबंधन का जादू शाहाबाद में खूब चला। तेज तेजस्वी की लहर को गंगा की गोद में बसे बड़हरा व आरा किसी तरह रोकने में कामयाब रही। शाहाबाद के 22 विधानसभा सीटों पर चैनपुर सीट को बसपा झटकने में सफलता हासिल की। एनडीए के 2015 में जीते 10 सीटों में से मात्र दो बड़हरा व आरा को भाजपा बचा सकी। 19 सीटें महागठबंधन के खाते में चली गई। कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली। वहीं भाकपा माले को अगिआंव, तरारी, डुमरांव व कराकाट में जीत मिली। कांग्रेस की सीट शाहाबाद में चार हो गई। इसमें डुमरांव में पहली बार माले को जीत मिली है। जदयू का सुफड़ा साफ हो गया। जबकि 2015 के विधान सभा चुनाव में जदयू को शाहाबाद में दिनारा, करगहर, अगिआंव, डुमरांव और राजपुर पर जीत मिली थी। इस पर इसमें कहीं भी सफलता नहीं मिली। भोजपुर जिले में सात विधान सभा में तीन पर राजद व दो पर सीपीआई माले ने शानदार जीत दर्ज की। संदेश में पूर्व विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी को जीत मिली। किरण ने जदयू के प्रत्याशी बिजेन्द्र यादव को 50,554 मत से पराजित किया। उन्हें 79,599 मत मिले हैं। जबकि विजेन्द्र यादव को 28,992 मत मिले थे। आरा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अमरेन्द्र नारा सिंह की जीत हुई। भाकपा माले के क्यामुद्दीन अंसारी अंतिम समय में पराजित हो गए। बड़हरा में राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने राजद के प्रत्याशी सरोज यादव को करीब चार हजार मतों से पराजित किया। भोजपुर जिले में तरारी व शाहरपुर सीट पर भाजपा नहीं जम सकी। दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। जबकि शाहरपुर मे भाजपा प्रत्याशी दो बार से विधायक रही हैं। उन्हें अपने घर से ही चुनौती मिली और राजद के राहुल तिवारी ने 21,300 मतों से हराया। रोहतास जिले के छह, बक्सर जिले के चार और कैमूर जिले के तीन सीटों पर महागठबंधन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। चैनपुर विधान सभा सीट बसपा की झोली में गई। बसपा के मोहम्मद जमां खां को शाहाबाद के सबसे अधिक वोट 95,245 वोट मिले। यहां भाजपा के बृज किशोर विद को 24295 मतों से पराजित किया। इन जिलों में एनडीए का सुफड़़ा साफ हो गया। चैनपुर, भभुआ, मोहनिया व रामगढ़ सीटों पर भाजपा ने 2015 में चुनाव जीती थी। बक्सर जिले में जदयू के पास डुमरांव व राजपुर (सुरक्षित) की सीट पर कब्जा था, जिसे राजद सीपीआई माले व कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत ली। ब्रह्मपुर व बक्सर पर पहले से राजद व कांग्रेस का कब्जा था। दोनों ने बरकरार रखा। रोहतास के सभी सीटों पर महागठबंधन का कब्जा हो गया। रोहतास जिले के सभी सीटों पर महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत हुई। इसमें करगहर व चेनारी सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। दिनारा व करगहर सीट पर जदयू का कब्जा था। वर्ष 2015 में रोहतास जिले में नोखा, डेहरी, सासाराम व काराकाट पर राजद प्रत्याशी जीते थे। चेनारी विसभा क्षेत्र पर रालोसपा का कब्जा था, जिसे कांग्रेस ने जीत ली। शाहाबाद में राजद को नोखा, डेहरी, दिनारा, सासाराम, ब्रह्मपुर, रामगढ़, भभुआ, मोहनिया, संदेश, जगदीशपुर व शाहपुर सीटों पर जीत मिली। जबकि उसके पास 2015 के चुनाव में राजद को 10 सीटों पर जीत मिली थी। 1995 के बाद दिनारा में पहली बार राजद का परचम लहराया है

Related posts

उपहार त्रिवेदी ने कैंसर रोगियों के लिए ऊपहार फाउंडेशन एन जी ओ किया शुरू और नवरात्रि के शुभ अवसर पर होमि भाभा कैंसर अस्पताल में 400 लोगों को दिया फुड पैकेट

ETV News 24

मोबाइल पर जान मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ETV News 24

कल्याणपुर अंचल क्षेत्र के खरसंड पश्चिम पंचायत के गोबरसीठा निवासी पंकज राय, गांगो राय के घर में आग लगी

ETV News 24

Leave a Comment