ETV News 24
कोचसदेशबिहाररोहतास

भाजपा शक्ति केन्द्र प्रभारियों की हुई बैठक सम्पन्न

कोचस(रोहतास)।सरेयां पंचायत स्थित हरिहरडिहरा बुथ पर शुक्रवार को बुथ अध्यक्ष तथा शक्ति केन्द्र प्रभारियों की बैठक की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुथ जितो देश जितो के फार्मूला पर चर्चा की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हर बुथ पर कम से कम ढाई सौ लोगों को जोडना अनिवार्य है ताकि चुनाव मे अधिक से अधिक मतों से हमारी जीत हो और प्रदेश मे हमारी मजबूत सरकार बने! बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि तीस तारिख को प्रधानमंत्री जी की मन की बात सभी बुथों पर बुथ अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों और अपने गाँव के गणमान्य लोगों के साथ अवश्य सुनेंगे, मन की बात सुनने के बाद सभी पदाधिकारी और ग्रामवासी मिलकर अपने अपने बुथ पर बुथ अध्यक्ष के घर जाकर घर के बाहर उनके नेम प्लेट को भी लगायेंगे! बैठक की अध्यक्षता बुथ अध्यक्ष श्री दुर्गेश चौबे तथा संचालन कोचस मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि करगहर बिधानसभा प्रभारी श्री शरद चन्द्र संतोष व विशिष्ट अतिथि औरंगाबाद जिले के प्रभारी कला संस्कृति प्रकोष्ठ श्री सत्येन्द्र दूबे जी के साथ श्री रजनीकांत दूबे, श्री बैरिस्टर चौबे श्री हरेराम चौबे श्री कामेश्वर प्रजापति श्री चन्द्रमा ठाकुर श्री राज गोपाल साह श्री श्री कान्त चौबे आदि उपस्थित थे!

Related posts

जान माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत

ETV News 24

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के वासुदेवपुर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक उमेश चंद्र प्रसाद कुशवाहा के आवासीय परिसर में छठ महापर्व के शुभ अवसर पर द्वितीय सूर्य उपासना आयोजित

ETV News 24

सीओ ने लगाया जनता दरबार

ETV News 24

Leave a Comment