ETV News 24
देशबिहारसहरसा

तांत्रिक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

रिपोर्ट-मोo मुजाहिद इस्लाम

सहरसा

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आरण नहर के समीप बीते 18 अगस्त की रात को हुए तांत्रिक अशोक कुमार सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना में पुलिस ने बिहरा थाना क्षेत्र के पदमपुर गाँव निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ विद्यार्थी यादव, सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी निवासी विन्देश्वरी साह एवं सुकुमारी देवी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने एक (7.65 बोर) पिस्टल, एक जिन्दा (7.65 बोर) कारतुस, 2 मोबाईल, ₹40,000 नगद राशि बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों बिहरा थाना क्षेत्र में तांत्रिक अशोक सिंह की हुई हत्या हुई थी। उन्होंने कहा कि कांड के उद्धभेदन हेतु सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर राजमणि, बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा, तकनीकी सेल प्रभारी सहरसा के साथ एक एसआईटी टीम गठित किया गया। गठित टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर तांत्रिक हत्याकांड में पांच लोगों की संलिप्तता पाई गई है। जिसमें फिलहाल 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार (7.65 बोर का पिस्टल) व जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया साथ ही उसके पास से ₹40000 नगद राशि और दो मोबाइल भी बरामद किया गया। इस घटना की मुख्य वजह यह थी कि सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी निवासी महिला सुकुमारी देवी किसी कारणवश उसके दो बच्चे की मौत हो गई। फिर कुछ दिन बाद जब वह अपनी बेटी की शादी की शादी के कुछ दिन बाद उसके पति का भी देहांत हो गया। जिसके बाद पति विन्देश्वरी साह पत्नी सुकुमारी देवी को तांत्रिक अशोक सिंह के ऊपर शक हुआ कि यह तंत्र विद्या जानता है और अपने तंत्र विद्या के माध्यम से हमारे परिवार को बर्बाद करना चाहता है। जिसके बाद इन लोगों ने हत्या का प्लान तैयार किया और स्थानीय कुख्यात अपराधी विद्यार्थी यादव से संपर्क कर अशोक सिंह की हत्या के लिए ₹ 60000 में सौदा तय किया। जिसके बाद विद्यार्थी यादव ने कांड को अंजाम देने के लिए दो अन्य अपराधी को हत्या हेतु प्लान में शामिल किया और उन्हें एडवांस के तौर पर ₹ 20000 दे दिया और फिर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि हत्या की बाँकी राशि शनिवार को भुगतान होना था। जिससे पूर्व पुलिस ने बाँकी ₹40000 राशि बरामद कर 3 लोगों को बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। मौके पर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सर्किल इंस्पेक्टर राजमणि, बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

Related posts

एकता और भाइचारे की भावना पर टिकी है देश की तरक्की नौशाद

ETV News 24

समस्तीपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, वृद्ध महिला को नोच खाया

ETV News 24

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वीआईपी कॉलोनी स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में आध्यात्मिक होली मिलन समारोह मनाई गई

ETV News 24

Leave a Comment