ETV News 24
उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 76वीं जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धा और सादगी के साथ मनायी

न्यूज राजधानी लखनऊ

यूपी हेड – वागीश कुमार
Etv न्यूज 24

लखनऊ – 21 वीं सदी के महानायक थे स्व0 राजीव गांधी जी सूचना क्रान्ति और सत्ता के विक्रेन्द्रीकरण से देश के लोकतंत्र और विकास को मजबूती मिली प्रमोद तिवारी भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की 76वीं जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सादगी के साथ मनायी गयी सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया जयन्ती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी जी युग दृष्टा थे। उन्होने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। देश के सामने जब नेतृत्व का संकट आ पड़ा था उस समय कम उम्र में ही उन्होने देश की बागडोर संभाली और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में खुद को स्थापित किया और विश्व पटल पर देश को स्थापित किया 18 वर्ष का मताधिकार देकर जहाँ उन्होने राजनीतिक तौर पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की वहीं सत्ता का विकेन्द्रीकरण और पंचायती राज कानून बनाकर महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। उन्होने कहा कि कम्प्यूटर और सूचना क्रान्ति की तकनीक को भारत में लाकर विश्व में भारत को विकसित राष्ट्र के बराबर खड़ा कर दिया सूचना क्रान्ति ने देश को एक नया आयाम दिया आज देश उसी सूचना क्रान्ति के बल पर आगे बढ़ रहा है। देश की एकता – अखण्डता के लिए राजीव जी के पंजाब, मिजोरम और असम के समझौते ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया उन्होने कहा कि राजीव जी का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा आज के दिन हम सभी को राजीव जी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक सुश्री कृष्णा रावत, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक श्री ललन कुमार, श्री मनोज यादव, श्री रमेश शुक्ला, श्री अशोक सिंह, डा0 उमाशंकर पाण्डेय, श्री उबैद नासिर, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्रीमती आरती बाजपेयी श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, श्री अरशी रजा, श्री रमेश मिश्रा, श्री राजेश सिंह काली, श्री अंशू अवस्थी, श्रीमती रफत फातिमा, श्री संजय सिंह, श्री रमाशंकर द्विवेदी, श्री प्रदीप कनौजिया, श्री मनोज तिवारी, श्री मुन्ना लाल भारती, श्री इरशाद अली, श्री शमशाद आलम, श्री डी0एस0 तिवारी, श्री राजू सैनी, श्री विशम सिंह, श्री अजय श्रीवास्तव अज्जू, श्री अयूब सिद्दीकी, श्री अमित सिन्हा, श्रीमती विभा त्रिपाठी, श्री विकास त्रिपाठी, श्री स्वतंत्र शुक्ला, श्री निशांत परवेज, मुस्कान बाजपेयी, मो0 शोएब, शिप्रा अवस्थी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
राजीव जी की जयन्ती के मौके पर विधानसभा स्थित कांग्रेस विधानमंडलदल के कार्यालय पर राजीव जी की जयन्ती मनायी गयी। जिसमें कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह, विधायक श्री नरेश सैनी एवं श्री सुहेल अंसारी जी ने राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Related posts

मैनपुरी मे घर से ले जाकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

ETV News 24

नवरात्रि पर्व को लेकर मची धूम

ETV News 24

युबा जावेद ने भरी हुंकार:—–सबको देखा बारी बारी- अबकी बारी सैयद जावेद जाफरी की बारी

ETV News 24

Leave a Comment