ETV News 24
देशबिहारसहरसा

भाजपा ने केंडिल प्रज्वलित कर याद किए शहीद दिवस

रिपोर्ट-मोo मुजाहिद इस्लाम

सहरसा

सहरसा ज़िला के चाँदनी चौक स्थित शहीद के स्मारक पर सैकड़ो भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने केंडिल प्रज्वलित कर याद किए।मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन में जो भी हमारे देश के नायक महात्मा गांधी के नेतृत्व में जो इस देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए आपना अहम योगदान दिए।हमलोग उन सभी लोगो को दिल से नमन करते हुए आज उनके लिए केंडिल जलाकर श्रधंजलि अर्पित किए।हमलोग पुनः नमन करते है,यह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा का कार्यक्रम है।युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिंकू सिन्हा के द्वारा कार्यक्रम रखा गया था।वही भाजपा युवा मोर्चा के अमित आनन्द ने बताया कि देश की आजादी में आज के दिन 9 अगस्त 1942 को इस क्रांति का एलान किया गया।जिसके कारण 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे का इतिहास है कि 4 जुलाई 1942 के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित किया कि अगर अंग्रेज अब भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ देशव्यापी पैमाने पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाएगा।

Related posts

बिजली के करेंट लगने से एक कि मौत,दो घायल आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

ETV News 24

अस्पताल की लापरवाही से हुई रोगी की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

ETV News 24

हर भूमिहीन परिवार को तीन डिसिमिल भूमि तीन माह में मिलनी शुरू हो जाएगी* : *मंत्री आलोक मेहता

ETV News 24

Leave a Comment