ETV News 24
देशबिहारसुपौल

करोड़ों खर्च करने के बाद भी नाहीं तो पुलिया बना, नाहीं बचा बना डायवर्सन

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार

सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत चिलौनी नदी पुल एवं डायवर्सन की है।
ग्रामीणों ने बताया की 2008,में जो बाढ़ आई थी उसी में पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
जो आज तक नहीं बना।
3,बार लाखों लाख रुपए खर्च कर डायवर्सन बनाया गया लेकिन अब तक एक बार का भी डायवर्सन कामयाब नहीं रहा।
ग्रामीणों ने ये भी बताया की SDM, विनय कुमार सिंह, के द्वारा 3,बार में करोड़ों से ज्यादा रुपए अब तक खर्च किए जा चुके हैं लेकिन फिर भी आज तक जस का तस बनी हुई है।
जबकि करोड़ों की लागत से पुल भी बन सकती थी।
लेकिन यहाँ तो मिली भगत से डायवर्सन के नाम पर लाखों कमाने का जरिया बन चुका है।
वहीं ग्रामीणों ने ये भी बताया की यहाँ कितने छोटे बड़े पदाधिकारी विधायक, सांसद, आए देख कर चले गए लेकिन आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका।
जबकि ये पुल एक जिले से दूसरे जिले को जोड़ती है।
प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है।
लेकिन क्या किया जा सकता है।
क्योंकि सुशासन बाबू की सरकार है। इसलिए सभी अपने धुन में मस्त है।
इस रास्ते से हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है।
लाखों लोग बाजार सामान लेने जाते हैं किसान हो या बिजनेस मेन हो या अन्य जनता हो सभी परेशान हैं।
ग्रामीणों ने यहाँ तक कह दिया की चुनाव आ रहा है पुल नहीं तो वोट नहीं।
वहीं इसी कारण नदी का भी डायवर्सन टूटने से किसानों का लाखों की लागत से लगा फसल भी बर्बाद हो गया है।
अब देखना लाज़मी होगा की सुशासन बाबू के राज में पदाधिकारीगण, या प्रतिनिधिगण,जनता की कब तक सुनते हैं।
ये कोई नई बात नहीं है की एक ही पुल की बात है जिले में कई जगहों पर ऐसे ध्वस्त पुल हैं जो कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है।
जनता आज तक परेशानियों की जिंदगी जी रहे हैं।

Related posts

प्रतिवर्ष सिर्फ एक व्यक्ति एक वृक्ष का पौधा लगाने का संकल्प लें: सत्यनारायण यादव

ETV News 24

बांका से 5 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने बनाना हैँ

ETV News 24

एक युवक शराब के साथ गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment