संवाददाता–मो०शमशाद आलम
करगहर
आम आदमी पार्टी ने करगहर में विधानसभा व प्रखंड पार्टी कार्यालय का बुधवार को उद्घाटन किया। शाहाबाद क्षेत्र के चुनाव प्रक्षेक रत्नेश रमण पाठक एवं बिहार प्रदेश युवा सचिव ब्रजेश कुमार चौबे ,जिलाध्यक्ष गुलाम कुंदनम के द्वारा कार्यालय उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं की मिटिंग में प्रदेश के नेताओं ने कहा कि अब बिहार बदलने का समय नजदीक आ गया है। इसीलिए सबको अब कमर कस कर मैदान में उतर जाना होगा। इस बार जनता के सामने मजबूत विकल्प के तौर पर “आम आदमी पार्टी” होगी
दिल्ली सरकार के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए शाहाबाद क्षेत्र के चुनाव प्रक्षेक रत्नेश रमण पाठक ने कहा कि आज तक किसी भी प्रदेश की सरकार ने इतना उम्दा काम नहीं किया। जितना दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने किया है। शिक्षा व स्वास्थ्य का माॅडल अतुलनीय है। और इसकी प्रशंसा सभी दलों के नेताओं द्वारा की जाती है
प्रदेश के युवा सचिव ब्रजेश कुमार चौबे ने कहा कि आज ना तो बिहार में सुशासन है और ना ही विकास का कोई अता- पता। लिहाजा हर साल 40 लाख लोग बिहार से पलायन करते हैं। सुशासन का हाल इतना खराब है कि पिछले कई महिनों से पटना में सबसे हत्या व बलत्कार की घटनाएं हो चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। यह डबल इंजन की सरकार जो चल रही है। वह वाकई जंगल राज पार्ट 2 है। इस बार इससे बिहार की जनता को छुटकारा दिलाना है
जिलाध्यक्ष गुलाम कुंदनम ने प्रखंड व विधानसभा के कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में कार्य करने का निर्देश दिया।
सैकडों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य रूप से करगहर बिधान सभा सदस्य दीपक कुमार सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष रबिन्द्र कुमार , उपाध्यक्ष चन्दन कुमार , महासचिव निखिल रंजन कुमार , युवा अध्यक्ष साकेत सिंह, युवा सदस्य दीपक ,अजय,रोहित,भरत, अजित,बिट्टू ,राजू,कुमार ,दीलिप कुमार ,प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे ।