ETV News 24
देशबिहाररोहतास

सासाराम ब्यूरो चीफ संदीप भेलारी

सासाराम
रोहतास जिला के डालमियानगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के मकराईन गांव में सोमवार की संध्या सोन में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गयी। घटना के बारे में ग्रामीण बताते हैं कि गांव की लड़कियां संध्या में सोन नदी के किनारे शौच के लिए गई हुई थी।
इसी क्रम में दोनों सहेलियां सोन नदी में पानी छुने के लिए गढ़े में उतर रही थी उसी दौरान टिले का बालू भरकने से अचानक से गहरे पानी में चली गयी। अधिक पानी होने पर अनियंत्रित होकर दोनों सोन नदी में डूब गयी. मृतका 8 वर्षीया खुशी कुमारी, पिता राजेन्द्र चौधरी एवं
9 वर्षीय प्रियंका कुमारी, पिता पिनटु साह के घरों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों लड़कियां मकराईन गांव की ही निवासी है। डूबने की खबर पर
मौके पर डालमियानगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पहुंच गए हैं। और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ जल्द जाएंगे सोनू सिंह

ETV News 24

बालूघाट में लोकल युवाओ को मिले मौका:-ई विशाल

ETV News 24

नशा मुक्त बिहार मिनी मैराथन दौर में लगभग 700 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

ETV News 24

Leave a Comment