ETV News 24
देशबिहाररोहतास

लॉक डाउन 5 के अनलॉक डाउन वन में ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है: सुशील कुमार

नगर परिषद में मुख्यमंत्री की संदेशों को जनप्रतिनिधियों ने 

मदन 

डेहरी ऑन सोन रोहतास

कोरोना  संक्रमण से बचाव को लेकर प्रदेश के  नीतीश कुमार ने एक वृहद जागरूकता अभियान का आगाज प्रदेश के सभी पंचायतों के मुखिया पंच ,सरपंच, जिला परिषद के अध्यक्ष व सदस्य तथा नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों  एवं अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जागरूकता अभियान का आगाज किया।  मुख्यमंत्री के संदेश को जनता तथा  अधिकारी  सुनते नजर आए। अनुमंडल   पदाधिकारी लाल ज्योति नाथ शाहदेव ने अनुमंडल कार्यालय ,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार ने प्रखंड कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने  अस्वस्थ होने के कारण अपने आवास पर नप ईओ  सुशील कुमार ने नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों के साथ नगर परिषद परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेशों को  ध्यान से सुना। नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि लाॅक डाउन 5 के अन्य लाकॅ डाउन  1 में हीं सबसे ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है। मास्क पहनना सोशल डिस्टेंस जरूरी है। उन्होंने कहा कि  नगर परिषद में मुख्यमंत्री के द्वारा सर्वांगीण विकास हो रहा है , गरीबों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है, सभी प्रवासी मजदूरों को पैसे दिए जा रहे हैं , हम लोगों ने क्वाॅरेटाइना  सेंटर पर प्रवासी मजदूरों को पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सारी व्यवस्था रहने खाने के लिए है ,जब वे लोग यहां से जाएंगे तो ट्रेन भाड़ा और 5 सौ  रूपये अलग से दिया जा रहा है । गरीब असहाय  लोगों को चिन्हित कर राशन कार्ड साथ ही 1हजार रुपये  का सहायता भी दिया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि जितने प्रवासी भाई आए हैं ,उन को रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगे कि उनको शत् प्रतिशत  रोजगार मिल जाए, ताकि उन्हें बाहर नहीं जाना पड़े साथ  ही हम लोगों ने शहरी बाजार में फुटपाथ के दुकानदारों ,ठेला, खोमचा, वितरण करने वालों को चार सौ मास्क  का वितरण किया ।उन्होंने  कहा कि असहाय  मजदूर सभी को मास्क  वितरित किए जाएंगे।  उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायतों के मुखिया पंच सरपंच जिला परिषद अध्यक्ष व सदस्य तथा नगर निकाय पंचायती निकाय और शहरी निकाय के जनप्रतिनिधियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया कि इस  संक्रमण कार्य में आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है कि जब भी कोई गांव देहात शहर  में आता था, तो तुरंत सूचना दी जाती थी, इसी कारण उसका स समय जांच हो जाया करता था ।इससे संक्रमण रोकने में काफी मदद मिला है। नगर परिषद में हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती, उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी, सशक्त समिति के सदस्य बरमेश्वर नाथ उर्फ काली बाबु,  धनंजय चौधरी उर्फ सोनू चौधरी, दीपक पासवान, पार्षद मंजू देवी किरण देवी श्याम बिहारी प्रजापति ,संजय शर्मा , आरती देवी प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना सिंह सहित  परिषद के कर्मी उपस्थित थें।

Related posts

सड़क सुरक्षा के लिये आम लोगों को जागरूक करें युवा-आनंद मिश्रा

ETV News 24

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एकता युवा मंडल सैदपुर ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

ETV News 24

मन की बात कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सुनी

ETV News 24

Leave a Comment