ETV News 24
देशबिहाररोहतास

छत का छपर गिरने से मुसमात महिला गंभीर रूप से घायल

करगहर — : थाना क्षेत्र के स्थानीय करगहर पंचायत के वार्ड न०12 में सोमवार के अहले सुबह मकान का छपर गिरने से मरहुम मुस्तफा रंगसाज के 55वर्षीय मुसमात पत्नी गुलाबन खातुन बुरी तरह घायल हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुसमात महिला घर में उस समय सोई हुई थी कि अचानक पुराना जर्जर छत का छपर एक एक टुट कर गिरने लगा ।जिसे मुसमात महिला बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गई।घर गिरने के आवाज सुनकर आसपास के लोग दौडकर आये। तो देखे कि छत का छपर टुटकर महिला के उपर गिरा है जिससे महिला खून से लथपथ घायल हालत में पड़ी है।किसी तरह आनन फानन में आसपास के लोग इलाज हेतु सासाराम ले गये।जहाँ के इलाज चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसमात महिला के पडोसी लोग ने बताया कि महिला कि सर फट गया हो और कमर चोट गंभीर लगी है अभी ईलाज चल रहा है। साथ ही महिला इस पुराने जर्जर घर में अकेली रहती थी कि इस महिला का कोई नही है अत्यंत निर्धन है।उसकी दो लड़की थी जो शादी होने के बाद अपने -अपने ससुराल चली गई।तीन साल से मुसमात महिला अकेली रह रही है। इस समय महिला किसी तरह किसी का काम कर अपना पेट पालती थी।और पडोस के लोगों द्वारा उसे खाने -पीने का सामग्री मुहैया कराये जाती थी।साथ ही बताया जा रहा है कि मुसमात महिला अपने घर बेचकर अपनी दो बेटी की शादी की थी इस समय उस महिला के पास ना घर ना खाने की व्यवस्था है।

Related posts

कोचिंग के छात्र के साथ जमकर मारपीट

ETV News 24

बेटी की हत्या के आरोप में दंपति को जेल

ETV News 24

शिकायत के आलोक में जांच उपरांत , नियुक्ति प्रतिक्रिया का आदेश

ETV News 24

Leave a Comment