ETV News 24
Other

सच्चिदानन्द महाविद्यालय में दही चुड़ा भोज का हुआ आयोजन

चूड़ा दही भोज आयोजन में लोगों की भारी भीड़,

विधायक वशिष्ठ सिंह ने लोगों का चुड़ा दही भोज में किया सत्कार-

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर — प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर करगहर विधानसभा के स्थानीय विधायक वशिष्ठ सिंह के द्वारा गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के सच्चिदानंद महाविद्यालय शहमल खैरा के परिसर में क्षेत्र के जनता व कार्यकार्ताओं को चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया।जिस दही चुड़ा भोज के आयोजन को मंच पर दीप प्रज्वलित सामुहिक रूप से उद्धघाटन किया गया। उद्घाटन के बाद जनता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि यह चुड़ा दही भोज कार्यक्रम विगत 4 साल से आयोजन हो रहा है।उन्होंने अपने कार्यकाल में अपनी सारी किए गये कार्यों को जनता के सामने रखें। उन्होंने कहा की यह दही चुरा भोज कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है! बल्कि जनता के बीच अपनी किये गए कार्यों एवं जनता को भावनात्मक तरीके से बताने का जरिया है।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला में लोगों की भागीदारी बड़े जोर शोर से होनी चाहिए। उन्होंने नीतीश कुमार जी द्वारा कार्यक्रम जलजीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा को लेकर होने वाले मानव श्रृंखला में भाग लेने का निवेदन किया।मंच पर सभी कार्यकर्ताओं एवं दूर -दराज से आए हुए आंगतुक सजनों का अभिवादन किया गया,साथ ही साथ ही कार्यकर्ता भूषण जी के द्वारा नीतीश कुमार का स्मृति चिन्ह श्री वशिष्ठ कुमार को प्रदान किया गया। मौके पर काराकाट सांसद महाबली सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राधामोहन पांडे, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष रजिया कामिल, जिला अध्यक्ष जदयू नागेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व एमएलसी कृष्णा सिंह ,सुरेंद्र सिंह, हरिशंकर सिंह उर्फ नागाजी, करगहर मुखिया संघ के अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह ,सविता नटराज, विजेंद्र यादव पैक्स अध्यक्ष, मेलु मिश्रा, पुन्नू बाबा,कोचस प्रमुख रामाशीष पासवान, करगहर पूर्वी जिला पार्षद शकील अहमद,संगठन प्रभारी जदयू विश्वनाथ जी, सदरूद्दीन अंसारी, जिला पार्षद पश्चिमी कोचस धनजी शर्मा, सुरेंद्र सिंह, डॉ निर्मल कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रामप्रवेश राम, मुखिया निरंजन चौरसिया, मुखिया राजू सिंह, भाजपा नेता मंटू यादव,भाजपा नेता विवेक जी,कोचस नगर परिषद अध्यक्ष स्नेहा देवी, संजय सिंह, बच्चा सिंह यादव, दीपक यादव, उपेंद्र यादव, विवेक कुमार सोनी, रजनीकांत कुमार, मुन्ना कुशवाहा सहित कई अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

भारत में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, केंद्र सरकार ने की घोषणा

admin

विशुनपुरा के समीप बस ने सहोदर भाईयों को रौंदा, एक मरा

admin

पटना में बिहार बंद के दौरान मीडिया पर हुए हमले की वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (WJAI) ने की घोर निंदा

admin

Leave a Comment