ETV News 24
Other

दिनारा भाजपा में मंडल अध्यक्षों के चुनाव से पार्टी में विरोध

दिनारा /रोहतास

मंगलवार को निवर्तमान भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक आहूत की गई। इस बैठक में दिनारा मंडल नटवर मंडल दावत मंडल और सूर्य पूरा मंडल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव में सारी चुनावी प्रक्रिया मानक के अनुरूप होने के बावजूद भी मन माने ढंग से अध्यक्षों का चयन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व से पुनः मंडल अध्यक्षों के साथ सुथरे तरीके से चुनाव कराने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व को आगाह किया कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जो सभी के लिए नुकसान होगा। इस बैठक में दिनारा मंडल के जनार्दन सिंह, बच्चन जी चौबे, परमहंस राय, विश्वनाथ राय, अयोध्या नाथ पाण्डेय, गुड्डू कुमार पाण्डेय, चंद्र भूषण ठाकुर, अजय ठाकुर, विजय नारायण, श्रीकांत दुबे, रवि रंजन दुबे, मनोकामना सिंह, धनजी सिंह, कैलाश पासवान, पिंटू सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्यपुरा, विनोद सिंह मंडल महामंत्री दावथ, अरविंद कुमार यादव युवा मोर्चा दावथ, सुनील कुमार, प्रेम गुप्ता, हरसू प्रसाद गुप्ता, कृष्णा यादव इत्यादि।

Related posts

स्पोर्ट्स क्लब की बैठक संपन्न

admin

करगहर में मानव श्रृंखला बनाने को लेकर बैठक

admin

फऱार शराब तस्कर गिरफ्तार

ETV NEWS 24

Leave a Comment