ETV News 24
Other

औने पौने दामों पर धान बेचने को विवश हैं किसान

नहीं मिल रहे हैं खरीदार, किसान कर रहे खलिहानों में धान की रखवाली

नहीं खुला धान क्रय केंद्र,15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति की हुई थी घोषणा

दिनारा /सासाराम/बिहार
सरकार की उदासीनता से किसानों की दशा नहीं सुधर रही है। निर्देश के बाद भी क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों की धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी है। लिहाजा किसान औने पौने दामों पर बाजार में धान बेचने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य 1815 रूपये प्रति क्विंटल की दर से घोषित किया है। लेकिन धान की कटाई शुरू होने के बाद बाजार में धान के खरीदार ही नहीं मिल रहे हैं। इस कारण किसान खलिहान या दरवाजे पर धान रखकर रखवाली कर रहे हैं। किसानों को बेटी के हाथ पीले करना हो या बेटे पढ़ाई, परिजनों को दवा के अलावे धान कटनी के बाद तुरंत गेहूं के फसल लगाने के लिये मंहगे उर्वरक व बीज की जरूरत है। किसान का सब कुछ फसल पर ही निर्भर है। सरकार के दावों के अनुसार, 15 नवंबर से अधिप्राप्ति का कार्य शुरू करना था। 29 नवंबर तक प्रखंड में किसी भी पंचायत में अधिप्राप्ति कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस कारण किसान धान को औने-पौने दामों में बिचौलियों के हाथों बेचकर अपनी जरुरतों को पूरा करने में लगे हैं। जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी करने के सरकारी घोषणा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। उधर, प्रशासन पैक्स चुनाव संपन्न कराने में जुटा है। किसान खेतों में धान की कटाई व खलिहान में उपज के भंडारण कर रखवाली करने में लगे हैं। किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले भी मौन दिख रहे हैं। धान क्रय को ले अब तक जिले में टास्क फोर्स की बैठक भी नहीं हुई है। किसान अशोक कुमार पांडेय, रमाकांत सिंह, अनिल सिंह, सुधीर चौबे, अजय सिंह, प्रभाकर सिंह, बबुआ सिंह, जीतेन्द्र पाठक, महेन्द्र तिवारी, बिहारी शरण दूबे आदि ने बताया कि धान क्रय की सरकारी घोषणा छलवा साबित हो रही है। वर्तमान में खेती घाटे का सौदा बन गई है। समझ में नहीं आता क्या करें, क्या न करें। अब जैसे तैसे उपज घर लाया तो क्रय केंद्र का नहीं खुलना किसानों के अरमानों पर पानी फेर रहा है।

Related posts

सासाराम टोल प्लाजा से अब बिना हेलमेट नहीं हो सकेंगे पार

ETV NEWS 24

कुर्की वारंट निर्गत होते ही न्‍यूटन हत्‍याकांड मामले के नामजद फरार अभियुक्त करने लगें आत्मसमर्पण,दूसरे ने भी गुरूवर को न्‍यायालय मे किया समर्पण   

ETV NEWS 24

12 सूत्री मांगों को लेकर बैंक की एकदिवसीय हड़ताल

admin

Leave a Comment