प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के खरसंड पश्चिमी पंचायत के सुरही गांव में कम्युनिस्ट के वरिष्ठ नेता 76 वर्षीय रामसेवक राय का निधन सोमवार को हो गया। माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि स्व० राय पूरे जीवनकाल में कम्युनिस्ट नेता स्व० उमाधर सिंह के सानिध्य में गरीबी, शोषण और दमन के खिलाफ संघर्ष करते रहे।विगत कई वर्षों से भाकपा माले से जुड़े थे।इनके निधन से पार्टी ने एक अनुभवी और बेहतर नेतृत्वकारी साथी को खो दिया है।प्रखंड सचिव दिनेश कुमार एवं माले नेता रंजीत राम व कार्यकर्ताओं ने इनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का लाल झंडा ओढ़ाकर लाल सलाम किया इनके अधूरे सपने को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस मौके पर वरिष्ठ माले नेता सुखलाल यादव, श्यामसुंदर भगत,,, जशविंदर कुमार, पूर्व मुखिया उपेंद्र राय,जिया लाल पासवान, विशुनी पासवान,दीपक भगत आदि लोगों पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।



