ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

महागठबंधन की बैठक में जन विश्वास महारैली को सफल बनाने का लिया गया निर्णय

प्रखंड के गढ़िया चौक महागठबंधन के नेताओं की बैठक संपन्न

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

पूसा: प्रखंड के गढ़िया चौक पर महागठबंधन से जुड़े दलों की बैठक संपन्न हुई। इसमें महागठबंधन की ओर से आगामी तीन मार्च को पटना गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास महारैली की तैयारी पर चर्चा की गयी तथा महारैली में पूसा से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि महागठबंधन की ओर से आयोजित जन विश्वास महारैली में सभी महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेना है। यहां से एक दिन पहले दो मार्च को हीं पटना पहुंच जाना है। राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने व भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इस महारैली को सफल बनाना है।कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि 2024 के चुनाव में देश की गद्दी से भाजपा को हटाने के संकल्प के साथ आम लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। बैठक में रामनरेश राय, अजय राय, शिवशंकर राय, कविता कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद, श्यामकिशोर सिंह, दिलीप कुमार, रामनाथ राम, देवक कुमार, रामललित सिंह, रामश्रृंगार राय, उमेश कुमार गुप्ता, राम शरण महतो, अजीत कुमार, कन्हैया कुमार, शिव राम ठाकुर आदि मौजूद थे।

Related posts

भोज खाने निकला लड़का, मिला शव, मची अफरातफरी

ETV News 24

मुख्यमंत्री ने जयनगर में कमला नदी पर बराज निर्माण कार्य तथा कमला बलान बांया एवं दांया तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कार्य फेज-1 का किया कार्यारंभ

ETV News 24

संचालक के द्वारा कुछ समझ पाते तब तक तेल टैंकर चालाक की मौत हो गई

ETV News 24

Leave a Comment