ETV News 24
पटनाबिहार

मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

पटना :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट, श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा तथा श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related posts

विधायक शाहीन ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

ETV News 24

विरासत विकास समिति का सदस्य बने ओबरा विधायक ऋषि कुमार

ETV News 24

कल्याणपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा दो पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित की गई

ETV News 24

Leave a Comment