ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ का प्रखंड संयोजन समिति गठित

रंजू कुमारी संयोजिका एवं सविता कुमारी एवं अर्पणा कुमारी चुनी गईं सह संयोजिका

आशाओं की समस्या को लेकर 29 अक्टूबर को 11 बजे से जनता मैदान में होगा आशा सम्मेलन

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर:-आशाओं की समस्या को लेकर शुक्रवार को रेफरल अस्पताल परिसर में आशाओं की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कुमारी रंजू ने किया। सविता कुमारी, पूनम देवी, गीता देवी, सुनीता कुमारी, नीलम कुमारी, अर्पणा देवी, चंदा कुमारी समेत अन्य दर्जनों आशा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित होकर अपनी- अपनी समस्याओं को रखा। समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर समाधान की ओर लक्ष्य करने को लेकर 29 अक्टूबर को ताजपुर बाजार के जनता मैदान में आशा की राष्ट्रीय नेता शशि यादव के आतिथ्य में आशा सम्मेलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
मौके पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) प्रखण्ड संयोजन समिति का गठन किया गया। कुमारी रंजू को प्रखण्ड संयोजिका एवं सविता देवी एवं अर्पणा देवी को सह संयोजिका चुना गया।मौके पर बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रखण्ड में आशाओं की समस्याओं का समाधान के लिए हमलोग संघर्षरत रहे हैं। चाहे चिकित्सक से वार्ता करने का सवाल हो या आशाओं के साथ धौंस- धमकी का सवाल हो या फिर आशा का हक- अधिकार का सवाल हो एवं हड़ताल में आशा को साथ देने का सवाल हो, हमलोग हमेशा साथ रहे है और आशा के हरेक समस्याओं में साथ रहेंगे।

Related posts

डीआइजी ने किया प्रक्षेत्र के 2174 पुलिस कर्मियों का तबादला

ETV News 24

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर जख्मी

ETV News 24

मकर संक्रांति के अवसर पर 200 कार्यकर्ता सम्मान समारोह विधायक ने सम्मानित किया

ETV News 24

Leave a Comment