ETV News 24
पटनाबिहार

मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी

पटना :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एशियन गेम्स 2023 में भारतीय हॉकी टीम द्वारा जापान को हराकर स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है, इसके लिये टीम के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा है कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतिभा और टीम वर्क का बेहतर प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। इस तरह का प्रदर्शन खेल प्रेमियों को नई ऊर्जा देता है तथा खेल एवं खिलाड़ी दोनों को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाता है।

Related posts

समाजसेवी की हुई मौत

ETV News 24

भगत सिंह की विचारधारा और आज के भारत के समझ चुनौतियां गोष्ठी का आयोजन

ETV News 24

बजरंग दल और एबीबीपी कार्यकर्ताओं ने माँ तुतुला भवानी के धर्मस्थलों से अयोध्या में भेजी मिट्टी

ETV News 24

Leave a Comment