ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

नवनियुक्त भाजपा अध्यक्षों से काराकाट विधानसभा की बदलेगी सूरत – डॉ० मनीष

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह

बिक्रमगंज (रोहतास) काराकाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवनियुक्त पांच अध्यक्षों के चयन पर काराकाट विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी भाजपा नेता डॉ० मनीष रंजन ने उन्हें तहेदिल से बधाई दी है। जिसको लेकर उन्होंने रोहतास जिला भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही साथ डॉ० मनीष रंजन ने बताया कि काराकाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार द्वारा पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई हैं। जिसके तहत जिलाध्यक्ष ने 31 मंडल अध्यक्षों को नई जिमेवारी भी सौंपी है। जहां उन्होंने बीजेपी पार्टी के कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर चलाने व पार्टी की मजबूती के लिए उन्हें नई दायित्व भी सौंपा है। जिस संदर्भ में जिलाध्यक्ष ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिक्रमगंज भाजपा नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, बिक्रमगंज भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष सुनील सिंह, संझौली भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र पाठक, काराकाट भाजपा अध्यक्ष ललित मोहन सिंह, गोडारी भाजपा अध्यक्ष अजीत सिंह, गोडारी भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद पासवान सहित 6 नये अध्यक्षों का नाम चयन किया गया है। जिसको लेकर काराकाट विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। दूसरी तरफ सभी चयनित अध्यक्षों को बधाई देते हुए भाजपा युवा नेता डॉ० मनीष रंजन ने बताया कि नवनियुक्त भाजपा अध्यक्षों की बदौलत आगामी काराकाट विधानसभा चुनाव में जनता के बदौलत बदलाव की सूरत में काराकाट विधानसभा जनहित में विकास कार्य की ऐतिहासिक गाथा लिखेगा।

Related posts

भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर पर नव नियुक्त मण्डल प्रभारी की बैठक की गई

ETV News 24

समस्तीपुर जिले के अंतर्गत ऐसी कई पंचायत है जिसमें सात निश्चय की 50%राशि उठाब के बाध भी 25%कार्य का भी नही हुआ निस्पादन।बैंक बैलेंस हुआ नील

ETV News 24

दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार,भेजा गया जेल

ETV News 24

Leave a Comment