ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

नीतीश के गुंडाराज लाठीचार्ज में भाजपा नेता विजय की हत्या निंदनीय : डॉ० मनीष

भाजपा ने सरकार से मांगा हिसाब तो लाठीचार्ज करा दिया जवाब,

बिहार की जनता महागठबंधन को देगी करारा जवाब

रिपोर्ट:- धर्मेन्द्र कुमार सिंह

बिक्रमगंज (रोहतास) बिहार सरकार के खिलाफ 13 जुलाई को बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। जिस पुलिस की पिटाई में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। जबकि पिटाई से जहानाबाद के भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो भी गई। दूसरी तरफ इस घटना में घायल भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सह काराकाट विधानसभा भावी प्रत्याशी डॉ० मनीष रंजन ने बताया बिहार में नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार गुरुवार को अपनी असली गुंडाराज दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की पीट पीटकर हत्या कर दी। जो बिहार के राजनिति इतिहास में एक शर्मसार कर देने वाली निंदनीय घिनौना कार्य है। जिसे भाजपा कार्यकर्ता व बिहार की जनता कभी न भूलते हुए उसका जवाब आगामी चुनाव में जरूर देगी। भाकपा नेता डॉ० मनीष अपने काफिले को लेकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा का घेराव करते हुए बिहार सरकार से जनहित में जवाब मांग रहें थे। इसी क्रम में प्रशासन के गुंडों ने उनके काफिले में शामिल कार्यकर्ता पर लाठीचार्ज कर उन्हे घायल कर दिया। जिसमें भाजपा नेता डॉ० मनीष को काफी चोटें आई है। जिनका ईलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है। जिसको लेकर बीजेपी राजभवन मार्च करेगी। भाजपा नेता मनीष ने बताया कि बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। जब वे नहीं माने तो उनके ऊपर पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार करा आंसू गैस के गोले छोड़ेते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिस घटना में कितने सांसद व विधायक बुरी तरह घायल हो गए। साथ ही साथ हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता पर हमला करा जान ले ली। जो बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है ? भाजपा नेता डॉ० मनीष ने विजय सिंह की दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts

मसौढ़ी में हाजत से भागा युवक,नौ दिन बाद केस दर्ज

ETV News 24

रोहतास जिला अधिकारी ने कोरोना के रोकथाम करने के लिए जिले का किया भ्रमण

ETV News 24

जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव सैदपुर में किशोरी बलात्कार कांड के परिजनों से मिलते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस करके कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी

ETV News 24

Leave a Comment