ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

खेलते-खेलते नहर में गिरी बालिका, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

(पत्रकार रामकिशोर वर्मा की कलम से)

मैनपुरी

मैनपुरी में खेलते-खेलते बालिका नहर में गिर गई। उसे बचाने कूदी सगी बहन भी तेज बहाव में बद गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। इस दौरान एक का शव बरामद किया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
मैनपुरी में गुरुवार को खेलते हुए सगी बहनें लोअर गंगा में गिर गईं। तेज बहाव के चलते दोनों बहनें बह गईं। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक किशोरी का शव मिल गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी गिर गई
घटना किशनी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की है। गांव निवासी मनोज यादव की पुत्रियां अनुष्का (12) शनिवार की सुबह छोटी बहन तनू (09) व तीन अन्य सहेलियों गौरी, सोनम और गुंजन के साथ गांव के पास ही लोअर गंगा नहर के पास खेल रहे थे। खेलने के दौरान तनू का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। बहन को बचाने के प्रयास में अनुष्का भी नहर में गिर गई। दोनों को नहर में डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

Related posts

करहल में भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआं सम्पन्न / प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित कई नेताओं ने दिये गुरु मंत्र

ETV News 24

आंख टेडी से देखा किसी ने उसकी छाती को छलनी करेंगे

ETV News 24

भू खनन भू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कराया जा रहा मिट्टी खुदाई कार्य

ETV News 24

Leave a Comment