ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

सपा अध्यक्ष ने करहल पहुंच जताई शोक संवेदना / नेताजी के सहपाठी रामसिंह वर्मा से मिल प्रभावित हुए अखिलेश

पत्रकार रामकिशोर वर्मा की कलम से

मैनपुरी

नेताजी मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि कहे जाने वाले जनपद मैनपुरी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाता दिनों दिन गहरा होता जा रहा है आये दिन जनपद वासियों के सुख दुख में पहुंच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता नेताजी के पदचिन्हों पर चलकर पूरे जनपद वासियों से अटूट सम्बन्ध रखने का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपनी विधानसभा क्षेत्र करहल पहुंचे हैं जहां नेताजी मुलायम सिंह यादव के बचपन से जुडे जैन परिवार के महेश चंद्र जैन भारतीय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है आज जैन परिवार के बीच पहुंच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शोक संवेदना जताई है एवं परिवारजनों को ढांढस बंधाया है

इससे पूर्व करहल नगर के बाजार में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पैदल भ्रमण किया है इस दौरान उन्होंने सदर बाजार सुभाष गेट ,पुराना थाना रोड , स्थानों पर कार्यकर्ताओं समर्थकों एवं नगर वासियों का सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव की जीत का आभार भी जताया है

नेताजी मुलायम सिंह यादव के सहपाठी रहे रेलवे रिटायर्ड कर्मी हरिद्वार निवासी रामसिंह वर्मा से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पूरे आत्मीयता भरे अंदाज में मिले और उनके सुख दुख के साथ कुशल क्षेम पूछी इस दौरान वयोवृद्ध रामसिंह वर्मा के मुख से नेताजी के जीबन संस्मरण सुन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खासे प्रभावित दिखे इस दौरान स्वर्णकार समाज के पूर्व सभासद नन्द किशोर वर्मा गौरव वर्मा रामकिशोर वर्मा सुबोध कुमार सर्राफ भद्र कुमार जैन आदि साथ दिखे
बहरहाल अखिलेश यादव का जनपद वासियों के प्रति लगाव अब खासा गहराता जा रहा है

इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवाल पर भाजपा को जमकर घेरा है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवाल पर कहा की समाजवादी पार्टी एवं व्यापारियों के दबाव के चलते प्रदेश सरकार घबरा गई है जिसके चलते जीएसटी छापामार कार्यवाही पर रोक लगाई है और निकाय चुनाव आरक्षण पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के सवाल पर कहा है कि आरक्षण में जमकर भेदभाव हुआ है अंत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत पर पूरे जनपद वासियों का आभार जताया है पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुभाष यादव एमएलसी मुकुल यादव पूर्व एमएलसी अरविंद यादव बरनाहल ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव जितेंद्र यादव डिंपल सत्य प्रकाश यादव इंद्रपाल सिंह यादव दिनेश यादव नीरज यादव नीरज यादव आदि तमाम नेता गण मौजूद थे

Related posts

माइनर फटने से खेतों व घरों में भर गया पानी

ETV News 24

भू माफियाओं द्वारा कृषि योग्य एवं ग्राम समाज की भूमि पर की जा रही अवैध तरीके से प्लाटिंग

ETV News 24

निर्दोष पत्रकार पर हुई पुलिसिया कार्यवाही से पत्रकारों में आक्रोश पत्रकारों ने लिया निर्णय, एडीजी जोन, आईजी रेंज व एसपी से मिलकर करेंगे कार्यवाही की माँग

ETV News 24

Leave a Comment