ETV News 24
बिहारसमस्तीपुर

कई शिक्षा सेवक अपने मुल कर्तव्य पर नहीं : स्वर्णिमा

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

समस्तीपुर : जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के कई शिक्षा सेवक विद्यालय में न रहकर प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इस कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। साथ ही अशिक्षित महिलाओं को भी साक्षर नहीं किया जा रहा है। उक्त बातें मंगलवार को स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने बताया
उन्होंने इससे संबंधित एक पत्र डीपीओ व डीईओ समस्तीपुर को लिखा है जिसमें कहा है कि सरकार के नियमानुसार शिक्षा सेवकों का कार्य बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाने के उपरांत असाक्षर महिलाओं को साक्षर करना है। परंतु इस प्रखंड में ऐसा नहीं हो रहा है।क्या यह सही है। अगर नहीं तो कबतक ये लोग नियमानुसार विद्यालय में कार्य करेंगे। साथ ही प्रखंड कार्यालय से इनकी प्रतिनियुक्ति कबतक समाप्त होगी। इससे प्रतिनियुक्त शिक्षा सेवकों में हड़कंप मच गया है।बतादें कि पिछले दिनों नव साक्षर महिलाओं की महापरीक्षा आयोजित किया गया था, जिसमें प्रतिभागियों की संख्या नगण्य थी। इससे स्पष्ट होता है कि शिक्षा सेवक अपने मुल कार्यव्य पर कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जनहित में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से अविलम्ब हस्तक्षेप करने की मांग की है।

Related posts

गांधी संपूर्ण विश्व में अहिंसा और सत्य के प्रनेता है :प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह

ETV News 24

पूर्व विधायक मुक्तापुर उच्च विद्यालय के संस्थापक की 64 पुण्यतिथि

ETV News 24

शत प्रतिशत वैक्सीन दिलाने के लिए किया गया बैठक

ETV News 24

Leave a Comment