ETV News 24
Other

टेकारी अनुमंडल अस्पताल की व्यवस्था की सिकायत सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार द्वारा किया गया

टिकारी/गया

टिकारी से ओमप्रकाश की रिपोर्ट

क्षेत्र के अनुमण्डल अस्पताल की व्यवस्था की शिकायत अनुमण्डल पदाधिकारी मनोज कुमार से शुक्रवार को की गई है। समाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को किये गये शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार को अस्पताल में कागज नही रहने के कारण ओपीडी के समय में आये मरीजों का पर्चा नही कटा जिस के कारण कई मरीज जांच कराने से वंचित रहे। पर्चा नही कटने की शिकायत को लेकर अस्पताल उपाधीक्षक के दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नही मिला। श्री अजय सिंह ने शिकायत का शीघ्र निवारण करने की माँग अनुमण्डल पदाधिकारी से की है। शिकायत की प्रति अस्पताल उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक, बीडीओ व लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को दी गई है।

Related posts

प्रतिबंधित दवा बेचने के आरोपी को पुलिस को सौंपा

admin

उपमुखिया के निधन पर शोक

admin

अलीगढ़ में ऊपरकोट क्षेत्र में CAA के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों किया बवाल वहीं मुख्यमंत्री ने दम पे दम आइ एस अधिकारियों को तबादला करने मे लगे हुऐ

admin

Leave a Comment