ETV News 24
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

राज्यपाल महोदया पहुँची मैनपुरी /तमाम कार्यक्रम मे लिया भाग

जिला मैनपुरी यूपी
रिपोर्टर रामकिशोर वर्मा

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आज मैनपुरी पहुंची हैं। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मैनपुरी में लगभग 5 घंटे का समय गुजारा जिसके बाद सड़क मार्ग से होते हुए मैनपुरी में आयोजित कई कार्यक्रमो में भाग लिया। राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए मैनपुरी शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात दिखा।

शासन की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के तहत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज जनपद मैनपुरी पहुंची।राज्यपाल महोदया मैनपुरी पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपैड पर उतरी। मैनपुरी पुलिस लाइन से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सबसे पहले मैनपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचकर निरीक्षण करने के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। कृषि विज्ञान केंद्र में पौधारोपण कार्यक्रम के बाद मैनपुरी के आंगनवाड़ी केंद्र कछपुरा पहुंची जहां पर उन्होंने सीधे आंगनबाड़ी कार्यकत्री और ग्राम प्रधानों से वार्ता की, उनके क्षेत्र में आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ सभी को प्रदेश में चल रहीं योजनाओ की जानकारी दी। कछपुरा में राज्यपाल ने फीता काटकर गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले बच्चों के खेलने और पढ़ने की किट आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदान की। अगले कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रीदेवी मेला नुमाइश पंडाल पहुँची, जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत हो रहे 72 नव दंपतियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 7 मुस्लिम दंपतियों और 65 हिंदू दंपतियों की शादी में शामिल हो नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। राज्यपाल ने सर्किट हाउस पहुंच प्रगतिशील किसानों से संवाद भी किया, उनकी समस्यायों को भी जाना। मैनपुरी के वीआईपी गेस्ट हाउस में दोपहर के भोजन के बाद दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गईं।

Related posts

बरनाहल मे पानी भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई , हुई मौत

ETV News 24

नलकूप का ताला तोड़कर किया गया दबंगों द्वारा कब्जा

ETV News 24

सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्र सेन के नेतृत्व में मुफ्ती असद कासमी साहब ने थामा

ETV News 24

Leave a Comment