ETV News 24
उत्तर प्रदेशसमस्तीपुर

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्षों का स्वागत

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष केदारनाथ चौधरी एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी का जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। शहर के ताजपुर रोड स्थित राजमिलन सभागार में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत कर उनके नाम के नारे लगाए। इस दौरान दोनों नेता के स्वागत में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार एवं हमारी पार्टी किसान के हितों के लिए कारगर योजनाएं चला रही है, जिसमें जल – जीवन – हरियाली मुख्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के नेतृत्व में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जनजाति के कैबिनेट मंत्री संतोष कुमार सुमन के द्वारा आमजन के लिए मजबूत कदम उठाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष केदारनाथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया एवं क्षेत्र में सदस्यता सदस्यता अभियान चलाने की अपील की।
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने जिला प्रशासन से अपराध एवं शराबबंदी पर सख्ती से काम करने का अनुरोध किया। इस मौके पर दयानंद झा, विवेकानंद राय, सुभाष प्रसाद चौधरी, दशरथ सदा, कामेश्वर झा, रिंकू पंडित, मुकेश कुमार राय, सुभाष यादव, धर्मेंद्र कुमार राय, प्रशांत झा, विवेक कुमार चौधरी, उमेश राय, ललित राय, चंद्रशेखर राय, कुसुम देवी, उमेश कुमार झा आदि मौजूद थे।

Related posts

वाणी के अनुसार कर्म करने के अनुपम उदाहरण हैं डॉ रामस्वरूप महतो जिन्होंने शिक्षा को समाज के विकास से जोड़ा

ETV News 24

आपसी विवाद लेकर मारपीट की घटना में 11 जख्मी दो रेफर

ETV News 24

राजेश सहनी हत्याकांड में कोई गिरफ्तारी नहीं,पुलिस सुराग हासिल करने में असफल हुई साबित

ETV News 24

Leave a Comment