ETV News 24
बिक्रमगंजबिहाररोहतास

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा त्रिमूर्ति शिवजयंती का आयोजन

बिक्रमगंज में त्रिमूर्ति शिव जयंती समारोह में उपस्थित लोग

बिक्रमगंज । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बिक्रमगंज के तरफ से दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को 50 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज कुमार, पूर्व जिला पार्षद गुप्तेश्वर मिश्र, नगर परिषद बिक्रमगंज के पूर्व उपसभापति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता  ने झंडात्तोलन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उसमें परमपिता परमात्मा बिंदी रूप को मानकर उन लोगों को मानने के लिए प्रेरित किया। सासाराम के मुख्य संचालिका बीके बबीता दीदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बिक्रमगंज की मुख्य संचालिका बीके सुनीता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालक बीके विनोद ने किया। इस कार्यक्रम में अजीत कुमार अंचलाधिकारी दावथ ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सुनील, मुकेश, धनंजय, वीरेंद्र, प्रतिमा महान, नीतू, फुलकुमारी  एवं अन्य कई भाई बहन उपस्थित थे ।

Related posts

कन्या उच्च विद्यालय के छात्राओं ने विद्यालय का नाम किया रौशन

ETV News 24

आरक्षी अधीक्षक ने थाना की औचक निरीक्षण किया

ETV News 24

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment