ETV News 24
बिहाररोहताससूर्यपुरा

भाजपा की कार्य समिति की हुई बैठक

सूर्यपुरा/रोहतास

मौनी बाबा की कुटिया में सोमवार को भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक परमेश्वर सिंह उर्फ पिंटू सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के मंडल कार्य समिति का बैठक कर पार्टी के कार्यक्रमो पर चर्चा करना था। इसे लेकर यह बैठक हुई। बैठक में चार से 14 फरवरी तक बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर चर्चा की गई। उसके बाद राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह करने पर भी चर्चा किया गया। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मनोकामना सिंह, अयोध्या सिंह वीरेन्द्र यादव मंजी सिंह बिक्रमा सिंह भिखारी राय चंद्रमोहन गिरी सोहर चन्द्रवंशी रविन्द्र सिंह पप्पू सिंह रविन्द्र पाण्डेय सविता देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

एक महीने में रोहतास पुलिस ने 453 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ETV News 24

मोदीजी के जन्मदिवस पर निजीकरण के खिलाफ रोजगार की मांग पर युवाओं का प्रदर्शन

ETV News 24

स्वच्छता ही सेवा कचरामुक्त भारत

ETV News 24

Leave a Comment